देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, कर्नाटक के आंकड़ों ने चिंता बढ़ाई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, कर्नाटक के आंकड़ों ने चिंता बढ़ाई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,915 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,31,507 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 81.95 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.96 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 22.67 फीसदी हो गया है। 06 मई को 18,26,490 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 29,71,99,302 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 16,49,73,058 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 5,17,075 मरीज उपचाराधीन (Active Cases) हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 18,943 लोग ठीक हुए और अब तक 12,55,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में बृहस्पतिवार 1,64,441 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2.65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

182329

1037411

8446

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

225

5958

72

अरुणाचल प्रदेश

1858

17717

59

असम

33176

242980

1531

बिहार

115152

435574

3077

चंडीगढ़

8420

38591

541

छत्तीसगढ़

131245

675294

9950

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1581

6917

4

दिल्ली

90629

1164008

18398

गोवा

29752

77014

1501

गुजरात 

147525

490412

8035

हरियाणा

115842

452836

5137

हिमाचल प्रदेश 

27756

89236

1737

जम्मू एंड कश्मीर 

41666

157283

2562

झारखंड

60633

205977

3479

कर्नाटक

517095

1255797

17212

केरल

391253

1389515

5628

लद्दाख

1432

13326

151

लक्षद्वीप

1146

2374

8

मध्य प्रदेश 

88614

542632

6160

महाराष्ट्र 

641281

4227940

73515

मणिपुर

2991

30295

447

मेघालय

2351

16086

193

मिजोरम

1779

5351

17

नागालैंड

2245

12905

121

ओडिशा

74784

423257

2121

पुडुचेरी

12430

53296

901

पंजाब

66568

339803

9979

राजस्थान

198010

499376

5120

सिक्किम

2256

6769

158

तमिलनाडु

131468

1151058

14974

तेलांगना

73851

405164

2625

त्रिपुरा

2292

34153

404

उत्तराखंड

62911

154147

3293

उत्तर प्रदेश 

259844

1151571

14501

वेस्ट बंगाल

122774

800328

11964

भारत में कुल मामले

3645164

17612351

234083


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।